Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 02:34 AM IST
श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या २९० पहुंच गई है। रविवार को ईस्टर के मौके पर चर्च और होटलों समेत कुल ८ सीरियल ब्लास्ट हुए थे। हमले में ४५० से अधिक लोग घायल हुए हैं। इसमें कई की हालत गंभीर है। सीरियल ब्लास्ट की जांच कर रही श्रीलंकाई पुलिस अब तक २४ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
सोमवार सुबह कोलंबो एयरपोर्ट के पास एक और बम बरामद हुआ है। इसे सुरक्षाबलों ने समय रहते निष्क्रिय (डिफ्यूज) कर दिया। इस हमले को अबतक श्रीलंका में हुए सबसे खतरनाक हमलों में से एक माना जा रहा है।
-श्रीलंकाई पुलिस ने सीरियल ब्लास्ट को लेकर अबतक २४ लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने उन लोगों की जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया है। लेकिन पुलिस सूत्र के मुताबिक इन २४ लोगों को कोलंबो और उसके आसपास के दो जगहों से हिरासत में लिया गया है।
वहीं रविवार को हुए सीरियल ब्लास्ट धमाके की वजह से लगे कर्फ्यू को आज सुबह ६ बजे हटा लिया गया है। हालांकि श्रीलंकाई सरकार ने फेसबुक और व्हाट्सएप सहित सोशल मीडिया और मैसेजिंग साइटों पर फिलहाल बैन बरकरा रखा है। वही सुरक्षा के लिहाज से श्रीलंका में महत्वपूर्ण इमारतों की सुरक्षा के लिए स्वचालित हथियारों से लैस सैनिकों को तैनात किया गया है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!