Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 05:01 AM IST
रूस : रूस के साइबेरियाई शहर केमरोफो के एक शॉपिंग मॉल के अंदर भीषण आग लग जाने से लगभग 37 लोगों की मौत हो गई है वहीं इस हादसे में तकरीबन 69 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे है। जिसमें बच्चों की संख्या 40 ज्यादा बताई जा रही है।
स्पुतनिक न्यूज के मुताबिक, आग सबसे पहले मॅाल की चौथी मंजिल पर लगी। सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है। इसमें कई लोग अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदते दिखाई दे रहे हैं।
-जानकारी के मुताबिक आग सबसे पहले बिल्डिंग के उस हिस्से में लगी, जहां सिनेमा हॉल है। आग की वजह से छत का एक हिस्सा गिर गया। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। चश्मदीदों के मुताबिक, शॅापिंग सेंटर में एक छोटा चिड़ियाघर भी था। इसमें बकरी, गिनी पिग, बिल्ली और कुत्ते समेत कई जानवर थे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!