Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:55 AM IST
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक बार फिर से राष्ट्रपति चुन लिया गया है। रविवार को हुए चुनाव में उन्हें 76% से ज्यादा वोट मिले। बता दें कि ये वोट पिछले साल के मुकाबले 13% ज्यादा है। इस जीत के बाद पुतिन, जोसेफ स्टालिन के बाद रूस में सबसे ज्यादा सत्ता में रहने वाले नेता बन जाएंगे।
बता दें, रूस के राष्ट्रपति चुनाव में कुल 8 उम्मीदवार थे लेकिन कोई भी उम्मीदवार पुतिन के लिए कोई भी चुनौती पेश नहीं कर सका।
-इस जीत के बाद विपक्ष ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। विपक्ष के नेताओं का कहना है कि पुतिन ने ये चुनाव गड़बड़ी से जीते हैं। रूस के नेता वीटीएसआईओएम ने कहा है कि वोट देने वाले 37 फीसदी से ज्यादा लोगों ने यह बताने से इनकार कर दिया कि उन्होंने किसे वोट दिया। ज्यादातर लोगों ने कहा कि उन्होंने पुतिन को वोट दिया। उन्होंने सोवियत संघ के विघटन के बाद की नाजुक स्थिति से देश को निकालने को लेकर उनकी सराहना की। कई मतदान केंद्रों पर त्यौहारों जैसा माहौल था।
गौरतलब है कि व्लादिमीर पुतिन साल 2000 में पहली बार रूस के राष्ट्रपति चुने गए थे। उसके बाद से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। 18 सालों से पुतिन रूस के राष्ट्रपति पद पर विराजमान है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!