Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:56 AM IST
पाकिस्तान के पेशावर में एक लाख पश्तूनों ने रविवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर बड़ी रैली निकाली है। प्रदर्शनकारी संघ प्रशासित कबायली इलाके (फाटा) में युद्ध व अपराध मामलों में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग कर रहे थे। साथ ही प्रदर्शनकारी खैबर पख्तूनवा और फाटा से हजारों की संख्या में लोग पिशताखरा चौक पर मौजूद होने के साथ आजादी के नारे भी लगा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार इस रैली में लापता हुए लोगों के परिवारों ने भी हिस्सा लिया। ये लोग अपने लापता सदस्यों की तस्वीरें लिए प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पीटीएम के नेता मंजूर पश्तीन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'हम सिर्फ दमन करने वालों के खिलाफ हैं।
-पश्तूनों की पाकिस्तान सरकार से यह भी मांग है कि संघ प्रशासित कबायली इलाके कर्फ्यू खत्म किया जाना चाहिए। स्कूल कॉलेज और अस्पताल खुलने चाहिए क्योंकि इससे इस इलाके में आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. कर्फ्यू हटने के बाद ही पश्तूनों का जीवन सामान्य हो सकता है।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया के जरिये इतनी बड़ी संख्या में लोग पाकिस्तान की सड़कों पर उतरे और वहां स्थानीय लोगों को सरकारी दमन के बारे में बताया। हालांकि पाकिस्तान की टेलीविजन मीडिया में इतने बड़े धरना प्रदर्शन को नजरअंदाज किया गया।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!