Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 10:45 PM IST
पाकिस्तान के गृहमंत्री एहसान इकबाल रविवार की शाम एक कार्यक्रम को संबोधित करने आए थे जिसके बाद उन पर जानलेवा हमला किया गया। उन पर गोलीयों से हमला किया गया। गोली एहसान इकबाल की दायीं बाजू में लगी उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बहरहाल पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक हमलावर की उम्र 20-22 साल बताई जा रही है। हालांकि हमला करने का मकसद अभी तक पता नहीं चल सकता है।
-घटना के वक्त गृह मंत्री एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वापस जाने के लिए अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी। मंत्री पर हमला नरोवाल शहर के कांजरुर इलाके में हुई। बता दें कि पंजाब प्रांत का नरोवाल इलाका अहसान इकबाल का गृह जनपद है। वहीं इस वारतात की पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने कड़ी निंदा की है। साथ ही घटना को लेकर आईजी से रिपोर्ट तलब किया है और अधिकारियों को अपराधी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!