पाकिस्तान: आम चुनाव के दौरान हुआ बम धमाका 30 लोगों की मौत कई घायल

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:57 AM IST

सुर्खियां

पाकिस्तान: आम चुनाव के दौरान हुआ बम धमाका 30 लोगों की मौत कई घायल

ब्लास्ट पुलिस वैन के पास हुआ है।
Jul 25, 2018, 2:20 pm ISTWorldAazad Staff
Pakistan
  Pakistan

पाकिस्तान में आम चुनाव को लेकर चल रहे वोटिंग के दौरान विभिन्न पोलिंग बूथों से हिंसा की खबरें आनी शुरू हो चुकी हैं। बलूचिस्तान के क्वेटा में बम ब्लास्ट की घटना सामने आई है।
इस ब्लास्ट में अब तक लगभग 30 लोगों की मौत और 35 से ज्यादा लोगों घायल बताए  जा रहे है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। क्वेटा बलूचिस्तान प्रांत की प्रांतीय राजधानी है।

खबर में बताया गया कि क्वेटा के ईस्टर्न बाइपास के समीप पुलिस की वैन को निशाना बनाते हुए विस्फोट किया गया। यह हमला सुरक्षा बलों के वाहनों ना कि चुनावी प्रक्रिया को निशाना बनाकर किया गया।  यह ब्लास्ट क्वेटा में पूर्वी बाईपास के करीब हुआ है। क्वेटा ब्लास्ट में अब तक 7 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह ब्लास्ट सुबह करीब 11 बजे नेशनल असेंबली 260 के में हुआ है।

-

वहीं पुलिस के अनुसार, नवां कल्ली इलाके में एनए-19 और पीके-47 के चुनाव के लिए एक मतदान केंद्र के बाहर इमरान की पार्टी के कार्यकर्ताओं की अवामी नेशनल पार्टी के समर्थकों से झड़प हो गई, जिसमें पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ का एक कार्यकर्ता मारा गया।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!