Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 02:31 AM IST
अफ्रीकी देश मोजाम्बिक में आए पिछले सप्ताह चक्रवाती तूफान ने यहां कहर ढ़ाया है। इस तूफान में १००० लोगों के मारे जाने की आशंका है। वहीं, पड़ोसी जिम्बाब्वे में तूफान के चलते दर्जनों लोगों की मौत हुई है और २०० से अधिक लोग लापता हैं। जिसकी जानकारी मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी ने दी।
मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा, ‘‘इस समय आधिकारिक रूप से हमने ८४ लोगों की मौत दर्ज की है, लेकिन आज सुबह जब हमने स्थिति का जायजा लेने के लिए उड़ान भरी तो संकेत मिला कि मरने वालों की संख्या एक हजार से ज्यादा हो सकती है।’’ उन्होंने कहा कि यह वास्तव में एक बड़ी आपदा है। उन्होंने कहा कि एक लाख से अधिक लोग खतरे में हैं।
-राष्ट्रपति ने कहा कि अनेक लोगों ने पेड़ों पर शरण ले रखी है और वे मदद की प्रतीक्षा कर रहे हैं। शुक्रवार को को पोर्ट सीटी आफ बियारा में हवाएं १७७ कि. मी. प्रति घंटें की रफ्तार के साथ चल रही थीं बाढ़ के कारण कई मकान ढ़ह चुके है। जानकारी के अनुसार सड़क संपर्क टूट जाने के कारण हजारों लोग फंस गए हैं और मुख्यरूप से ग्रामीण इलाकों से टेलीफोन संपर्क कट गया है। बता दें कि मोजाम्बिक और मलावी, दुनिया के दो सबसे गरीब देशों में आते है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!