Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:58 AM IST
जापान में लगातार बारिश के कारण बाढ़ कीस्थिति पैदा हो गई है जिसके कारण 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने आपदा की इस घड़ी को ‘समय के साथ जंग’ बताया है क्योंकि हर गुजरते मिनट के साथ परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।
जापान में भारी बारिश के बीच आज क्यूशू और शिकोकू द्वीप के लिये चेतावनी जारी की गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बचाव अभियान, लोगों की जान बचाना और विस्थापन का कार्य समय के खिलाफ एक लड़ाई है।
-सरकार के शीर्ष प्रवक्ता योशिदी सुगा ने हाल ही में इस बात की पुष्ठी करते हुए कहा कि बारिश संबंधी घटनाओं में 48 लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन अभी यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। सुगा ने कहा कि करीब 92 लोगों के ठिकानों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने कहा कि 100 से ज्यादा लोगों के हताहत होने की खबरें मिली हैं। उन्होंने बताया कि राहत अभियान में 40 के करीब हेलीकॉप्टर लगे हुए हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!