Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 03:40 AM IST
अमेरिका में फ्लोरेंस तूफान ने अपना कहर मचाना शुरू कर दिया है। कैरोलिना तट पर तूफान के टकराने से पांच लोगों की मौत हो गई है। चारों तरफ सैकड़ों पेड़ पौधे उखड़ गए हैं, जबकि लगातार हो रही बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक हवा की रफ्तार लगभग 110 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। तूफान के चलते चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। नॉर्थ कैरोलिना में तेज़ हवाओं के चलते एक होटल का छत नीचे गिर गया। बहरहाल यहां से 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
-इस तूफ़ान के मद्देनजर पहले ही लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी जारी कर दी गई थी। हालांकि कई लोग होटल या किसी इमारत के धराशायी में होने के कारण फंसे हुए है।
मौसम विभाग के मुताबिक, नॉर्थ और साउथ कैरोलिना के कुछ जगहों पर 3.5 फीट तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारी बारिश और तूफान के कारण शुक्रवार को कैरोलिना में करीब नौ लाख घरों में बिजली आपूरती ठप थी। इस तूफ़ान के कारण यहां के लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!