Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 02:31 AM IST
श्रीलंका के कोलंबो में सवोय सिनेमा के पास बुधवार सुबह एक और धमाका हुआ है। विस्फोटक मोटरसाइकिल में रखा हुआ था, जिसमें यह धमाका हुआ है। हालांकि इस धमाके में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को ईस्टर के मौके पर हुए आत्मघाती हमलों और सिलसिलेवार धमाकों में मरने वालों की संख्या ३५९ हो गई है। और ५०० से ज्यादा लोग घायल हैं जिनका ईलाज अस्पताल में चल रहा है।
इनमें १० भारतीय शामिल हैं। इस आत्मघाती हमलों के बाद व्यापाक तलाश अभियान चलाया गया और इस संबंध में मंगलवार को कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। वहीं इस हमले में अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इन घातक हमलों की जिम्मेदारी ली है। हमलों को अंजाम देने वाले आत्मघातियों की पहचान भी की।
-अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन ने अपनी प्रचार संवाद समिति 'अमाक के मार्फत एक बयान में कहा है कि हमलावरों की पहचान अबु उबायदा, अबु अल मुख्तार, अबु खलील, अबु हम्जा, अबु अल बारा, अबु मुहम्मद और अबु अब्दुल्लाह के रूप में की गयी है। बयान में यह भी बताया गया है कि किसने कहां हमला किया। बयान में यह भी दावा किया है कि इन धमाकों में करीब १००० लोग या तो मारे गये हैं या घायल हुए हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!