Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 03:45 AM IST
इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में शुक्रवार को तेज भूकंप आया जिससे कई घर तबाह हो गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.7 मापी गई है। एक अधिकारी ने बड़े पैमाने पर नुकसान होने की आशंका जताई और लोगों से भूकंप के बाद लगने वाले तेज झटकों के खतरे के चलते घर से बाहर रहने की अपील की है।
भयंकर भूकंप से डरे सहमे लोग घर से बाहर निकल आए। वहीं आपदा एजेंसी के भूकंप एवं सुनामी प्रभाग के अध्यक्ष रहमत त्रियोनो ने जानकारी दी कि, “पालू में सुनामी आई है। ” इस शहर में करीब 3,50,000 लोग रहते हैं जो भूकंप के केंद्र से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
-इंडोनेशिया के मौसम विभाग और जिओफिजिक्स डिपार्टमेंट की प्रमुख द्विकोरीटा कर्णावती ने रॉयटर्स को बताया कि 1.5 मीटर से 2 मीटर तक की लहरें दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि अब यह खत्म हो गया है।
इंडोनेशिया की भौगोलिक स्थिति के कारण भूकंप का खतरा हरदम बना रहता रहता है। दिसंबर 2004 में पश्चिमी इंडोनेशिया के सुमात्रा में 9.3 तीव्रता का भूकंप आया था। सूनामी के कारण हिंद महासागर क्षेत्र के कई देशों में 2,20,000 लोग मारे गए थे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!