Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 07:20 AM IST
उत्तरी जापान के सपोरो में वृद्ध कल्याण केंद्र में कल रात आग लग गयी। इस आग में लगभग 11 लोग मारे गये है। इस आग में अब तक पांच लोगों को बचा लिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक आग से बचाए गए 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनकी आयु 50-90 के बीच है।
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक जापान के सपोरो में एक 3 मंजिला वृद्ध कल्याण में 16 वृद्ध 36000 येन के मासिक किराए पर रह रहे थे। केंद्र का संचालन सपोरो का एक संगठन कर रहा था जो जनाश्रित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने और नौकरी तलाशने में मदद करता है।
- ...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!