7 मस्जिदों को बंद कर इमामों को निलंबित करेगा ऑस्ट्रिया

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:59 AM IST

सुर्खियां

7 मस्जिदों को बंद कर इमामों को निलंबित करेगा ऑस्ट्रिया

ऑस्ट्रिया की सरकार अरब रिलिजियस कम्युनिटी नामक संगठन को भी भंग कर रही है।
Jun 9, 2018, 1:11 pm ISTWorldAazad Staff
Mosques
  Mosques

ऑस्ट्रिया की सरकार ने विदेश से चंदा लेने वाली सात मस्जिदों को बंद करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रिया सरकार ने यह फैसला इस्लाम के राजनीतिकरण और मस्जिदों की विदेशी फंडिंग पर रोक लगाने के लिए लिया है। बता दें कि इस्लाम के राजनीतिकरण और मस्जिदों की विदेशी फंडिंग पर रोक लगाने के लिए यह फैसला लिया है।

वहीं बंद की जा रहीमस्जिदों को अरब रिलिजियस कम्युनिटी नाम संगठन चला रहे थे। इनमें से तीन विएना, दो उत्तरी ऑस्ट्रिया और एक केरिंथिया में है। जानकारी के लिए बताते चले कि ऑस्ट्रिया में 2015 में लागू एक कानून के तहत कोई भी धार्मिक संगठन विदेश से पैसा नहीं ले सकता।

-

ऑस्ट्रिया की सरकार का कहना है कि देश के 260 में से 60 इमामों की जांच चल रही है। सरकार का आरोप है कि जिन इमामों से पूछताछ की गई उनमें से 40 इमामों के तार मुस्लिम समूह एआईटीबी से जुड़े पाए गए हैं जो तुर्की सरकार के करीबी हैं। ऑस्ट्रिया के चांसलर ने शुक्रवार को कहा, "इस्लाम के राजनीतिक इस्तेमाल और कट्टरपंथी प्रवृत्तियों की हमारे देश में कोई जगह नहीं है।”

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!