मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा ने जारी की 28 उम्मीदवारों की पहली सूची

Monday, Jun 22, 2026 | Last Update : 02:54 AM IST

सुर्खियां

मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा ने जारी की 28 उम्मीदवारों की पहली सूची

पांच राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेप ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मिजोरम में 28 तारीख को विधानसभा चुनाव होने है। मिजोरम में बीजेपी ने आज 24 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है।
Nov 3, 2018, 12:08 pm ISTNationAazad Staff
BJP
  BJP

देश के पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसके लिए भाजपा ने मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 28 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। वहीं मध्य प्रदेश के लिए 177 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। जबकि मिजोरम के लिए 24 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई है।

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुढ़ानी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नंवबर को चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। तेलंगाना में कुल 119 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें 19 सीटें एससी के लिए आरक्षित हैं और एसटी के लिए 12 सीटें आरक्षित हैं। तेलंगाना में पोलिंग स्टेशन की संख्या 32,574 है। 

-

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम व तेलंगाना विधानसभा चुनावों के नतीजे 11 दिसम्बर को आएंगे और इन नतीजों पर राजनीतिक पर्यवेक्षकों के साथ-साथ पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। बता दें कि इस समय राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकारें हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!