Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 02:28 AM IST
इंडोनेशिया में सोमवार को पूर्वी तिमोर में ७.३ तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र बांदा सागर की २२० किलोमीटर की गहराई में था, हालांकि वर्तमान में सुनामी की कोई चेतावनी नहीं दी गई है। भूकंप के कारण ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों को भी खाली करा लिया गया है।
भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके झटके ऑस्ट्रेलिया उत्तरी शहर डार्विन तक में महसूस किए गए। भूकंप के कारण पूर्वी तिमोर में कई तेज झटके महसूस किए गए। ईस्ट तिमोर की राजधानी दिली में झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों पर भागने लगे। हालांकि, अभी तक जान-माल के नुकसान की तोई खबर नहीं है। शुरुआत में भूकंप की तीव्रता ७.२ बताई गई, लेकिन बाद में इसे ७.५ आंका गया।
-इंडोनेशिया में भूकंप आने का कारण -
इंडोनेशिया 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है। यहां की धरती के अंदर मौजूद टेक्टॉनिक प्लेट्स आपस में अधिक टकराती हैं, जिससे भूकंप और ज्वालामुखी जैसी घटनाएं होती हैं। बीते साल भी कई बार यहां भूकंप के तेज झटके आए जिससे काफी नुक्सान हुआ था।
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!