इंडोनेशिया में आया 6.5 की तीव्रता का भूकंप

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 08:14 AM IST

सुर्खियां

इंडोनेशिया में आया 6.5 की तीव्रता का भूकंप

इस आपदा में दो लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे है।
Dec 16, 2017, 12:21 pm ISTWorldAazad Staff
earthquake
  earthquake

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुक्रवार देर रात आए भूकंप ने लोगों की नींद उड़ा दी। 6.5  की तीव्रता वाले भूकंप के झटको से राजधानी दहल गई। जानकारी के अनुसार जावा में देर रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके बाद डरे हुए लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर भागने लगे।

भूकंप का केंद्र बांडुंग शहर से सिर्फ 63 मील की दूरी पर था। भूकंप के चलते कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है और सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह भी दी जा रही है। हालांकि चेतावनी जारी किये जाने के बाद एक भी सुनामी की घटना की खबर नहीं आई है।

-

बता दें कि भूकंप के ये झटके 20 सेकंट तक महसूस किए गए। इस आपदा में कई लोग घायल भी हुए है जिन्हें अस्‍पताल पहुंचाया गया है।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप 6.5 की तीव्रता से आया और 91 किमी की गहराई तक था। आपको बता दें कि इंडोनेशिया के इस इलाके में ज्वालामुखी और भूकंप की खबरें आम तौर पर आती रहती हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!