भूकंप से हिला ताइवान, दो की मौत, 219 घायल

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 07:16 AM IST

सुर्खियां

भूकंप से हिला ताइवान, दो की मौत, 219 घायल

भूकंप के कारण इमारते हुई क्षतीग्रस्त।
Feb 7, 2018, 10:00 am ISTWorldAazad Staff
Earthquake
  Earthquake

ताइवान में  आए जबरदस्त भूकंप के झटकों के कारण दहशत का माहौल बना हुआ है। यहां मंगलवार रात 6.4 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। अब तक इस भूकंप में दो लोगो की जान चली गई वहीं  219 घायल लोग घायल हो गए है।

यह भूकंप ताइवान के तटवर्ती शहर हुआलीन में आया है।इसका केंद्र बंदरगाह शहर हुआलिन से करीब 21 किलोमीटर पूर्वोत्तर दिशा में था।  ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग वेन ने आज सुबह प्रभावित स्थानों का दौरा किया और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय समयानुसार कल रात साढे नौ बजे आये इस भूकंप के बाद से लगभग 150 लोग लापता हैं।

-

गौरतलब है कि ताइवान में 2016 में आये भूकंप में सौ से अधिक लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा 1999 के जबरदस्त भूकंप में दो हजार से अधिक लोग मारे गये थे।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!