Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:56 AM IST
गूगल इस साल के अंत तक 30 से ज्यादा भाषाओं को शामिल करने जा रहै है। डिजिटल असिस्टेंट सॉफ्टवेअर इस साल के अंत तक 30 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध हो जाएगा। इस बात की जानकारी गूगल ने अपने बॉल्क पर शुक्रवार को साझा की है। बता दें कि इसके पिछे गूगल का मक्सद, ऐमजॉन, माइक्रोसॉफ्ट, ऐपल, जैसी अन्य कंपनियों के मुकाबले अपने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस को और मजबूत करना है।
गूगल असिस्टेंट एक आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर आधारित सॉफ्टवेअर है जो डिवाइस के स्पीकर्स से कनेक्ट रहता है। इसी सॉफ्टवेअर की सहायता से गूगल 30 भाषाओं को शामिल करेगा। अंग्रेजी के अलाव कई अन्य भाषा बोलने और समझने वाले इसका इस्तमाल कर सकेंगे।
-गूगल में 30 भाषआओं के शामिल होने से इसकी पहुंच 95 फीसदी ऐंड्रॉयड यूजर्स तक होगी। बता दें कि इस साल के अंत तक गूगल में अन्य भाषाओं को शामिल करने की पूरी उम्मीद है।
जानकारी के मुताबिक गूगल को आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के मामले में ऐमजॉन, माइक्रोसॉफ्ट, ऐपल, सैमसंग और अन्य कंपनियों से तगड़ा कॉम्पिटिशन मिल रहा है। ऐमजॉन ने ऐलेक्सा पावर्ड स्पीकर्स के जरिए इस मामले में बढ़त ले ली है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!