Wednesday, Jun 24, 2026 | Last Update : 10:03 AM IST
रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु और अग्रणी भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत इस साल अप्रैल में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की बैडमिंटन टीम की मेजबानी करेंगे।
इसी के साथ भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने चार अप्रैल से ऑस्ट्रेलिया के गोल कोस्ट में शुरू हो रहे टूर्नामेंट के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम की घोषणा की है।
-राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए पुरुष वर्ग में श्रीकांत के अलावा एच.एस. प्रणॉय, चिराग शेट्टी, सात्विक साईराज और प्रणव जैरी चोपड़ा को शामिल किया गया है।
वहीं महिला वर्ग में सिंधु के साथ लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल, अश्विनी पोनप्पा, सिक्की रेड्डी और रुत्विका शिवानी गद्दे को शामिल किया गया है।
ष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार चिराग और सात्विक हिस्सा ले रहे है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!