भारतीय महिला हॉकी टीम ने खाई मात, जापान ने हराया 2 -1 से : एशियन गेम्स 2018

Monday, May 25, 2026 | Last Update : 03:10 PM IST

सुर्खियां

भारतीय महिला हॉकी टीम ने खाई मात, जापान ने हराया 2 -1 से : एशियन गेम्स 2018

भारतीय महिला हॉकी टीम को 18वें एशियाई खेलों के फाइनल में शुक्रवार को जापान के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम का 36 साल बाद गोल्ड जीतने का सपना अधूरा रह गया।
Sep 1, 2018, 11:07 am ISTSportsAazad Staff
Hockey
  Hockey

इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे 18वें एशियन गेम्स के 13वें दिन भारत को एक बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम को फाइनल में जापान ने 2-1 से मात दी है। इसके साथ ही एशियाई खेलों में भारत का 36 साल बाद गोल्ड  जीतने का सपना टूट गया। वर्ल्ड रैकिंग में 9वें नंबर की भारतीय महिला टीम एशियाड में 20 साल बाद फाइनल में पहुंची थी।  हालांकि भारत को इस मुकाबले में जापान से मिली हार के बाद सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।बता दें कि भारत ने 1982 में दिल्ली एशियन गेम्स में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था।

शुक्रवार को खेल गए मुकाबले में भारत की ओर से नेहाल गोयल ने 25वें मिनट में एकमात्र गोल किया। हाफ के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर पहुंच गईं। वहीं जापान की खिलाड़ियों ने   44वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली। कप्तान मातोमी कवामुरा ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया।

-

इससे पहले भारत ने पूल के सभी मैच जीते थे। उन्होंने इंडोनेशिया को 8-0, कजाकिस्तान को 21-0, कोरिया को 4-1 और थाईलैंड को 5-0 से हराया था। सेमीफाइनल में उसने चीन को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। 

...
-

Featured Videos!