दिल्ली : तो इस दिन से डीटीसी बसों में मुफ्त में यात्रा करेंगी महिलाएं

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 08:21 AM IST

सुर्खियां

दिल्ली : तो इस दिन से डीटीसी बसों में मुफ्त में यात्रा करेंगी महिलाएं

दिल्ली में डीटीसी बसों और क्लस्टर बसों में अब महिलाएं मुफ्त में सफर कर सकेंगी। जाने किस दिन से लागू होंगे नियम।
Aug 30, 2019, 10:17 am ISTNationAazad Staff
DTC
  DTC

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए केजरीवाल सरकार पूरी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। इस बीच महिलाओं की सुविधाओं को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने दिल्ली परिवहन निगम (डी.टी.सी) /   Delhi Transport Corporation (D.T.C.) और क्लस्टर बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के परिवहन विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में फैसला लिया गया कि इस योजना के तहत महिलाएं भैया दूज यानी २९ अक्टूबर से डी.टी.सी (DTC) और क्लस्टर की सभी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

-

कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि योजना के दायरे में दिल्ली के साथ एन.सी.आर की महिलाएं भी आएंगी। बता दें कि इस योजना को क्षेत्रीय परिधि से बाहर रखा गया है। वहीं इस योजना का लाभ लेने वाली दिल्ली सरकार व स्थानीय निकायों की महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा। यात्रा भत्ता लेने की स्थिति में विभागों, स्थानीय निकायों, स्वायत्त संस्थाओं को अपने अधीन काम कर रही महिला कर्मियों से अंडरटेकिंग लेनी होगी कि वह मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं ले रही हैं।

दस रुपये तय हुई पास की कीमत

बता दें कि दिल्ली सरकार कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को मात्र १० रुपए का पास बनवाना होगा। जिसके बाद वे मुफ्त सेवा का लाभ उठा सकेंगी। यह सुविधाए २९ अक्टूबर से लागू होगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले दिल्ली के लोगों को २०० यूनिट बिजली बिल मुफ्त कर सौगात दी थी। हाल ही में उन्होंने पानी का बिल और बकाया भी माफ करने की घोषणा की है। और अब उनकी सरकार ने डी.टी.सी (DTC) बसों में महिलाओं का सफर मुफ्त कर दिया है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!