आज हो सकता है गुजरात के नए मुख्यमंत्री के नाम का फैसला

Tuesday, May 26, 2026 | Last Update : 12:33 AM IST

सुर्खियां

आज हो सकता है गुजरात के नए मुख्यमंत्री के नाम का फैसला

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने मंत्रिमंडल पद से दिया इस्तीफा
Dec 22, 2017, 9:51 am ISTNationAazad Staff
BJP
  BJP

गुजरात: गुजरातमें बीजेपी की शानदार जीत के साथ  मुख्यमंत्री के नाम का फैसला आज किया जाएगा। वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री  विजय रूपाणी और उनके मंत्रिमंडल ने पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया है। भाजपा गुजरात के नए  मुख्यमंत्री चुनने के लिए शुक्रवार को गांधीनगर में बैठक करेंगी।

गुरुवार को उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और अन्य मंत्रियों के साथ विजय रूपाणी गांधीनगर में राजभवन गए और राज्यपाल को अपने इस्तीफे पत्र सौंपे. बहरहाल, नई सरकार के गठन तक रूपाणी कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। इस बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली और पार्टी महासचिव सरोज पांडे भी शामिल होंगे।

-

शुक्रवार की दोपहर में होने वाली इस बैठक में प्रदेश भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी वी सतीश भी मौजूद रहेंगे। बहरहाल मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे चल रहे रुपाणी को नयी सरकार के शपथग्रहण तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रुप में कामकाज संभालने को कहा गया है। हालांकि मुख्यमंत्री पद के लिए रूपाणी के अलावा जिन लोगों का नाम चल रहा है उनमें नितिन पटेल और गुजरात से राज्यसभा सदस्य मनसुख मंडाविया शामिल हैं।

...
-

Featured Videos!