Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 06:47 PM IST
पश्चिम बंगाल में आय दिन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी सिलसिले में आज यानी की बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी तादार में ममता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए और लाल बाजार इलाके में स्थित पुलिस मुख्यालय का घेराव किया। इस दौरान पुलिस ने कार्यकरताओं पर लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे गए हैं।
इसके अलावा पानी की तेज बौछार से भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की गई। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद से ही सूबे में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने हैं। सूबे में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।
-बता दें कि भाजपा कार्यकर्ताओं दावारा इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हैं। मुख्यालय के बाहर भाजपा का झंडा लहराने वालीं ५ महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि ये प्रदर्शन उस समय और अधिक उग्र हो गया जब दो दिन से लापता भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला। पिछले कुछ दिनों से लगातार भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा इससे और भड़क गया।
गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर २४ परगना जिले के कांकीनारा में बम धमाके में २ लोगों की मौत हो गई जबकि ४ लोग घायल हो गए। लोकसभा चुनाव के बाद से ही टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प जारी है। उत्तर २४ परगना में हिंसा के मामले ने इस विवाद को मंगलवार को और बढ़ा दिया
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!