Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 08:12 AM IST
भारतीय नौसेना (Indian Navy) के लिए सरकार ने अगले नौसेना प्रमुख की घोषणा कर दी है। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह भारतीय नौसेना के २६वें नौसेना प्रमुख होंगे। करमबीर सिंह को जुलाई १९८० में भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था वह १९८२ में हेलिकॉप्टर पायलट बने। उन्हें एचएएल चेतक और कामोव का २५ हेलीकॉप्टरों को उड़ाने का व्यापक अनुभव है।
रक्षा मंत्रालय की तरफ से शनिवार को दी गयी जानकारी के अनुसार पूर्वी नौसेना कमान के प्रभारी वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया जा रहा है।
-बता दें कि वर्तमान नौसेना प्रमुख सुनील लांबा के ३ साल के कार्यकाल की शुरुआत ३१ मई २०१६ में की थी। और अब वे ३१ मई २०१९ को रिटायर हो रहे है। गौरतलब है कि सुनील लांबा ने एडमिरल रॉबिन धवन (Admiral Robin Dhawan) से चार्ज लिया था जो २६ फरवरी २०१४से ३१ मई २०१६ तक नौसेना प्रमुख रहे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!