Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:18 PM IST
उत्तर प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों की नकेल कसने के लिए योगी सरकार ने पिछले एक साल में सख्ती दिखाई है। पिछले एक साल में योगी सरकार ने ६०० अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है जिनपर भ्रष्टाचार में शामिल होने का संदेह है।
इतना ही नहीं राज्य सरकार ने २०० से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में रिटायर भी किया है। इसके अलावा ४०० से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को बृहद दण्ड दिया है जिसके तहत कर्मचारी या अधिकारी का प्रमोशन रोका जाता है साथ ही उसका डिमोशन होता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक योगी सरकार के रडार पर उत्तर प्रदेश के १०० और अधिकारी भी हैं जिन पर आने वाले दिनों में एक्शन लिया जाएगा।
-बता दें जिन ४०० अधिकारियों व कर्मचारियों को बृहद दंड दिया गया है इनमे ज्यादातर आईएएस और आईपीएस अफसर हैं, जिन पर फैसला केंद्र को लेना है. लिहाज उन अफसरों की सूची केंद्र को भेज दी गई है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!