आगरा के पास बड़ा हादसा, लखनऊ से दिल्‍ली आ रही बस नाले में गिरी, २९ की मौत

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 03:12 PM IST

सुर्खियां

आगरा के पास बड़ा हादसा, लखनऊ से दिल्‍ली आ रही बस नाले में गिरी, २९ की मौत

सोमवार सुबह आगरा के निकट यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी बस पुल की रैलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं स्थानीय लोगों के साथ मिलकर प्रशासनिक टीम ने सभी शवों को बाहर निकाला।
Jul 8, 2019, 10:13 am ISTNationAazad Staff
Death
  Death

उत्तर प्रदेश के आगरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ से दिल्ली जा रही अवध डिपो की जनरथ एक्सप्रेस रोडवेज बस झरना नाला में जा गिरी  हादसे में २९ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा दो दर्जन लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस रेलिंग तोड़ते हुए ५० फीट गहरे नाले में जा गिरी।

हादसे के वक्त बस में ४४ लोग सवार थे। अबतक इस हादसे में मरने वालों की संख्या २९ बताई जा रही है हालांकि ये संख्या और बढ़ सकती है। फिलहाल घायलों को निकट के अस्‍पताल में भर्ती कराया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि बस चालक की आंख लगने की वजह से यह हादसा हुआ। लोगों के सामान से मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

-

उत्तर प्रदेश रोडवेज ने इस हादसे में मृतकों के परिजनों को ५-५  लाख रुपये का मुआवजा देना का ऐलान किया है। वहीं योगी आदित्यनाथ ने जनपद आगरा में हुई सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया व घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!