Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 09:32 AM IST
योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का बुधवार पहला विस्तार हुआ जिसमें २३ मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।
पांच मंत्रियों का प्रमोशन भी किया गया इनमें डॉ. महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, सुरेश राणा और नीलकंठ तिवारी का नाम शामिल है। इन सभी को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संभाल रहे छह मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रोन्नत किया है।
-स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रुप में इन मंत्रियों ने ली शपथ
• नील कंठ तिवारी
• कपिल देव अग्रवाल
• सतीश द्विवेदी
• अशोक कटारिया
• राम चौहान
• रवींद्र जायसवाल
कैबिनेट मंत्री के रुप में इन मंत्रियों ने ली शपथ -
• महेंद्र सिंह
• भूपेंद्र सिंह चौधरी
• श्री राम नरेश अग्निहोत्री
• सुरेश राणा
• अनिल राजभर
• श्रीमती कमला रानी
राज्य मंत्री के रूप में इन मंत्रियों ने ली शपथ
• अनिल शर्मा
• महेश गुप्ता
• आनंद स्वरूप शुक्ला
• विजय कश्यप
• गिराज सिंह धर्मेश
• लाखन सिंह राजपूत
• नीलिमा कटियार
• चौधरी उदय भान सिंह
• चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय
• रामशंकर सिंह पटेल
• अजीत सिंह पाल
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!