जनसंख्या नियंत्रण को लेकर गिरिराज सिंह का विवादित बयान कहा धर्म बन रहा रुकावट

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 03:05 PM IST

सुर्खियां

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर गिरिराज सिंह का विवादित बयान कहा धर्म बन रहा रुकावट

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विवादित बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने बढ़ती जनसंख्या को धर्म से जोड़ते हुए कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण पर धार्मिक व्यवधान भी एक वजह है। उन्होंने कहा कि भारत सन १९४७ की तर्ज पर सांस्कृतिक विभाजन की ओर बढ़ रहा है और इस तर्ज पर सभी दलों को जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए आगे आना चाहिए।
Jul 11, 2019, 1:13 pm ISTNationAazad Staff
Giriraj Singhs
  Giriraj Singhs

आज विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बी.जे.पी) के नेता गिरिराज सिंह अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में बने हुए है। गिरिराज सिंह  ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर विवादित ट्वीट किया है। जनसंख्या को धर्म से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर धार्मिक व्यवधान भी एक कारण है। हिंदुस्तान १९४७ की तर्ज़ पर सांस्कृतिक विभाजन की ओर बढ़ रहा है।

 उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'हिंदुस्तान में जनसंख्या विस्फोट अर्थव्यवस्था, सामाजिक समरसता और संसाधन का संतुलन बिगाड़ रहा है। जनसंख्या नियंत्रण पर धार्मिक व्यवधान भी एक कारण है। गिरिराज सिंह ने सभी राजनीतिक दलों को साथ होकर जनसंख्या नियंत्रण क़ानून के लिए आगे आना को कहा है।

-

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब गिरिराज सिंह जनसंख्या वृद्धि को लेकर इस तरह का विवादित बयान दिया है। जनवरी के महीने में भी गिरिराज ने बढ़ती जनसंख्या को लेकर ट्वीट कर लिखा था, बढ़ती जनसंख्या और उसके अनुपात में घटते संसाधन को कैसे झेल पाएगा हिंदुस्तान? जनसंख्या विस्फोट हर दृष्टिकोण से हिंदुस्तान के लिए खतरनाक है।’  बता दें कि यू.एन की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत २०२७ में चीन को पीछे छोड़ कर सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। वर्तमान में भारत की जनसंख्या करीब १.३६ अरब है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!