Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 12:59 PM IST
केरल के उत्तरी जिले कासरगोड में रविवार की रात अज्ञात हमलावरों ने युवा कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं की कथित रूप से हत्या कर दी। इसकी जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दी गई है। जानकारी के मुताबिक ये घटना रविवार रात लगभग आठ बजे हुई।
मृतकों की पहचान कृपेश तथा सारत लाल (२४) के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को जानकारी दी ये दोनों युवक एक बाइक पर सफर कर रहे थे तभी जीप में भरकर कुछ लोग आए और दोनों पर हमला कर दिया। जीप में आए लोगों ने दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी।
-कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने सत्तारूढ़ माकपा पर निशाना साधते हुए इस दोहरे हत्याकांड के खिलाफ अपना विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव निकट आने के कारण ये हत्याएं सीपीआई (एम) द्वारा रची गई साजिश है। हालांकि सीपीआई (एम) ने इस बयान को सिरे से खारिज करते हुए गलत बताया है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!