Wednesday, Jun 10, 2026 | Last Update : 01:24 PM IST
देश के 8 राज्यों में भीषण गर्मी से आम जनजीवन बेहाल हो गया है। राज्यों के लगभग 36 शहरों में पारा 44 डिग्री पार चला गया है और इनमें से 23 राज्यों में ये 45 डिग्री से ज्यादा है। गर्म हवाओं के मद्देनजर मौसम विभाग ने अगले 4 दिन के लिए हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, पूर्वी उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ इलाकों के लिए ऐम्बर अलर्ट यानी खराब मौसम की चेतावनी जारी की गई है।
बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। पालम में तापमान 45.2, जाफरपुर में 44.3, लोधी रोड में 42.4, रिज में 43.2, आया नगर में 43.9, डीयू में 43.3, मंगेशपुर में 43.2, नजफगढ़ में 42.4, नरेला में 42.9 डिग्री तक गया। बृहस्पतिवार को तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
-दिल्ली में 26 मई से तापमान में और बढ़तकी सम्भावना जताई जा रही है। 44 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।इसके बाद 28 मई को आधी की संभावना भी जताई गई है हालांकि इससे तापमान में कमी नहीं आएगी। वहीं संभावना है कि पालम में तापमान इस हफ्ते 47 से 48 डिग्री सेल्सियस को छू ले।
इस समय अधिकांश क्षेत्र लू की चपेट में है और अगले कुछ दिनों तक लू का प्रकोप बना रहेगा। इस दौरान उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ की संभावना भी नहीं है और न ही मैदानी क्षेत्रों में कोई प्रभावी मौसमी सिस्टम सक्रिय हो रहा है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!