यूपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों को खाली करना होगा सरकारी बंगला, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया आदेश

Tuesday, Jun 23, 2026 | Last Update : 05:42 AM IST

सुर्खियां

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों को खाली करना होगा सरकारी बंगला, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया आदेश

सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद अखिलेश यादव, मायावती, राजनाथ सिंह, कल्याण सिंह को प्रदेश में मिला सरकारी बंगला खाली करना होगा।
May 7, 2018, 12:31 pm ISTNationAazad Staff
Supreme Court
  Supreme Court

उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्रियों को अब रहने के लिए सरकारी बंगला नहीं दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सोमवार (7 मई) को यह फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मायावती, राजनाथ सिंह, कल्याण सिंह जैसे लोगों को लखनऊ स्थित सरकारी आवास खाली करना होगा।

जानकारी के लिए बता दे कि साल 2016 में सुप्रीम कोर्ट ने एक एनजीओं की याचिका पर उत्तर प्रदेश के सभी मुख्यमंत्रियों को सरकारी आवास छोड़ने का निर्देश दिया था। लेकिन तब अखिलेश सरकार ने पूराने कानून में संशोधन कर फैसिलिटी अमेंडमेंट  एक्ट को 2016 में विधानसभा में पास करा दिया था और सभी मुख्यमंत्रियों को अजीवन सरकारी बंगले की सुविधा दिलाई थी।

-

उत्तर प्रदेश के इस फैसले को सुप्रीम  में चुनौती दी गई। इस फैसले को लेकर कोर्ट ने योगी सरकार से चार हफ्ते में जवाब मांगा था। बहरहाल बता दें कि इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने दो साल बाद खारिज कर दिया है। इसके साथ ही सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को बंगला खाली करने का आदेश दिया है। 

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!