Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 12:03 AM IST
बैंगलुरु से दिल्ली आ रहे स्पाइसजेट विमान को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। इस विमान में १५० यात्री सवार थे। जो करीब साढ़े तीन घंटे तक स्पाइसजेट के विमान में फंसे रहे। यात्रियों के लिए बीती रात मुसीबत भरी रही।
बीती रात करीब २ बजे बैंगलुरु से दिल्ली आ रहे विमान में तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट को नागपुर में उतारा गया। लेकिन फ्लाइट हवाई अड्डे पर उतरने के बावजूद विमान से यात्रियों को बाहर नहीं निकाला गया। करीब ३.५ घंटे विमान में फंसे रहने के बाद सुबह ५.३० बजे यात्री विमान से बाहर आये।
-जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट का बैंगलुरु से दिल्ली आ रहे विमान में पायलट को फ्यूल गेज में कोई तकनीकी खराबी नज़र आयी। इसके बाद पायलट ने करीब २ बजे विमान की नागपुर में इमर्जेंसी लैंडिंग करवायी। इस दौरान विमान में करीब १५० लोग सवार थे।
यात्रियों के मुताबिक उन्हें २ बजे से लेकर ५.३० बजे तक विमान में ही रखा गया। करीब ६ बजे यात्रियों को विमान से निकालकर एयरपोर्ट के टर्मिनल में ले जाया गया।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!