कांग्रेस संसदीय दल की नेता चुनी गई सोनिया गांधी

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 08:09 PM IST

सुर्खियां

कांग्रेस संसदीय दल की नेता चुनी गई सोनिया गांधी

कांग्रेस के नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों की पहली बैठक में सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है। लोकसभा में कांग्रेस का नेता चुने जाने के बाद शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल की संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। 
Jun 1, 2019, 12:44 pm ISTNationAazad Staff
Sonia Gandhi
  Sonia Gandhi

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल का एक बार फिर से नेता चुना गया। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसकी जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा -  'श्रीमती सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल की नेता के रूप में चुना गया। उन्होंने कहा, हम कांग्रेस पार्टी में विश्वास के लिए १२.१३ करोड़ मतदाताओं को धन्यवाद देते हैं।' पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने सोनिया गांधी को सीपीपी प्रमुख के रूप में चुनने का प्रस्ताव दिया, जिसे सभी ने स्वीकार कर लिया।

वहीं सोनिया गांधी ने एक बार फिर से सीपीपी का नेता चुने जाने पर कांग्रेस के नेताओं को धन्यवाद दिया  है। लोकसभा में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस के लिए मुश्किल यह है कि लोकसभा में उसके सिर्फ ५२ सांसद हैं। नेता विपक्ष का दर्जा पाने के लिए पार्टी के पास कम से कम ५५ सांसद होना जरूरी है।

-

गौरतलब है कि २०१४ में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के ४४ संसद पहुंचे थे। जिसके कारण कांग्रेस को नेता विपक्ष का पद नहीं मिला था। २०१९ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक बार फिर से भाजपा के हाथों करारी हार मिली है। इस चुनाव में भाजपा को अपने दम पर ३०३ सीटें मिलीं, जो अबतक के इतिहास में सबसे बड़ी जीत है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!