दिल्ली : बेटे ने की पिता की हत्या शव के किए टुकड़े-टुकड़े

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 11:12 PM IST

सुर्खियां

दिल्ली : बेटे ने की पिता की हत्या शव के किए टुकड़े-टुकड़े

दिल्ली में एक सनकी बेटे ने गुस्से में आ कर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने शव को कई टुकड़ों में काट कर उसे डिस्पोज कर दिया।
May 22, 2019, 12:12 pm ISTNationAazad Staff
Killed
  Killed

रिश्तों को तार तार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। दिल्ली के शाहदरा जिले के फर्श बाजार की है जहां एक बेटे ने संपत्ति के लिए अपने ही पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने शव के कई टुकड़े कर उसे ४ अलग-अलग बैग में भरकर डिस्पोज कर दिया। लाश को ठिकाने लगाने के दौरान पुलिस को इसकी जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बतया कि उसने ये कदम इस लिए उठाया  है क्योंकि उसके पिता अक्सर बहस करते थे और उसे अक्सर डांटते  रहते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने पिता की दुकान हड़पना चाहता था और साइबर नेट का काम खोलना चाहता था, जबकि पिता ने उसमें अपनी आजीविका के लिए कॉस्मेटिक की दुकान खोल रखी थी। इसी को लेकर बाप और बेटे में आय दिन झगढ़े होते रहते थे। आरोपी की उम्र २२ साल बताई जा रही है। हालांकि पुलिस रिपोर्ट में जमीनी विवाद का भी जिक्र किया गया है।

-

बता दें कि आरोपी बेटा जब शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहा था तभी पुलिस को इसकी जानकारी मिली और पुलिस ने आरोपी को उसी के घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!