स्मृति ईरानी - जिस दिन पीएम मोदी संन्यास लेंगे, उस दिन मैं भी राजनीति छोड़ दूंगी

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 01:35 PM IST

सुर्खियां

स्मृति ईरानी - जिस दिन पीएम मोदी संन्यास लेंगे, उस दिन मैं भी राजनीति छोड़ दूंगी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को पूणे में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीति से संन्यास लेंगे, उस दिन वह भी राजनीति को अलविदा कह देंगी।
Feb 4, 2019, 2:12 pm ISTNationAazad Staff
Smriti Irani
  Smriti Irani

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का रविवार को बड़ा बयान सामने आया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस दिन राजनीति से संन्यास लेंगे, उस दिन वह भी राजनीति को अलविदा कह देंगी। समृति ने पुणे में वर्ड्स काउंट महोत्सव के दूसरे संस्करण में यह बात कही। हालांकि अपने बयान में उन्होंने कहा कि मोदी अभी कई बरस तक राजनीति में रहेंगे।

वर्ड्स काउंट महोत्सव में स्मृति से एक श्रोता ने पूछा कि वह कब ‘प्रधान सेवक’ बनेंगी। केंद्रीय मंत्री ने इस पर जवाब दिया, ‘कभी नहीं। मैं राजनीति में बेहतरीन नेताओं के साथ काम करने के लिए आई हूं और इस मामले में मैं बेहद सौभाग्यशाली रही हूं कि मैंने दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गज नेता के नेतृत्व में काम किया और अब मोदी जी के साथ काम कर रही हूं।' उन्होंने कहा, ‘ जिस दिन ‘प्रधान सेवक’ नरेंद्र मोदी राजनीति से संन्यास ले लेंगे, मैं भी भारतीय राजनीति को अलविदा कह दूंगी।

-

वहीं २०१९ का लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर स्मृति ने कहा, ‘‘मैं अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लडूंगी या नहीं, इसका फैसला भाजपा और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह करेंगे।” उन्होंने कहा कि २०१४  के चुनाव में अमेठी के लोग मुझे ज्यादा नहीं पहचानते थे, लेकिन अब सब जानते हैं कि मैं कौन हूं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!