Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 05:32 AM IST
लोकसभा चुनाव २०१९ की तारीखों के ऐलान के बाद से राजनीतिक दलों में दल बदल का सिलसिला जारी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस पार्टी में औपचारिक रुप से शामिल हो जाएंगे। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाएंगे।
कांग्रेस के टिकट से शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब संसदीय सीट से इस बार के उम्मीदवार होंगे। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने बीते महीने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर पार्टी में शामिल होने के संबंध में चर्चा भी की थी।
-वहीं हाल ही में कांग्रेस प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल ने ट्विट कर जानकारी दी थी कि शत्रुघ्न सिन्हा ६ अप्रैल को औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होंगे। खबर है कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ेंगे।
वहीं भाजपा ने पटना साहिब लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट न देकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को उतारा है। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा पर कई बार पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगता रहा है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!