Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 05:33 AM IST
चर्चित हरियाणवी गायिका सपना चौधरी लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार कर सकती हैं। हालांकि, अभी वह पार्टी में शायद शामिल नहीं होंगी। दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा आलाकमान सपना को स्टार प्रचारक बना सकती है। वो दिल्ली में भाजपा के लिए वोट मांग सकती हैं। चर्चा ये भी है कि सपना को लोकसभा का प्रत्याशी भी बनाया जा सकता है।
बिग बॉस की प्रतिभागी रह चुकीं सपना के ऐसे निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार करने की संभावना है, जहां पर जाट और पूर्वांचल वोटरों की अच्छी खासी आबादी है। बहरहाल इसे लेकर उन्होंने कहा कि वह इसकी घोषणा स्वयं करेंगी।
-हाल ही में सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की खबर आयी थी। जिसके बाद पता चला कि कांग्रेस उन्हें हेमा मालिनी के खिलाफ मथुरा सीट से चुनाव लड़ा सकती हैं। लेकिन २४ घंटे के अंदर ही सपना ने पत्रकारों के सामने आकर कहा कि उन्होंने किसी भी पार्टी को ज्वाइन नहीं किया है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!