साध्वी प्रज्ञा के रोड शो में भारी हंगामा, दिखाए गए काले झंड़े

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 02:58 AM IST

सुर्खियां

साध्वी प्रज्ञा के रोड शो में भारी हंगामा, दिखाए गए काले झंड़े

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नामांकन से पहले साध्वी प्रज्ञा ने पुराने भोपाल के भवानी चौक से रोड शो किया इस दौरान उन्हें काले झंड़े दिखाए गए।
Apr 23, 2019, 3:29 pm ISTNationAazad Staff
Sadhvi Pragyakur
  Sadhvi Pragyakur

भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले साध्वी प्रज्ञा ने पुराने भोपाल के भवानी चौक से रोड शो किया, लेकिन इस दौरान उन्हें काले झंडे दिखाए गए और यहां जमकर हंगामा हो गया।  

काले झंडे दिखाने वाले दोनों युवकों को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीटा। इसके बाद दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें, साध्वी आज विशाल रोड शो के बाद दूसरा नामांकन दाखिल करेंगी।

-

गौरतलब है कि सोमवार को उन्होंने अपना पहला नामांकन किया था। हालांकि उस नामांकन में भाजपा का कोई भी बड़ा नेता शामिल नहीं हुआ था। और ये नामांकन बहुत ही शांतिपूर्वक किया। बता दें, साध्वी प्रज्ञा २००८ में हुए मालेगांव प्लास्ट की आरोपी थी। उनका मुकाबला कांग्रेस के कद्दावर नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम रहे दिग्विजय सिंह से है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!