Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 11:41 AM IST
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने कथिततौर पर आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जारी होने की तारीख की पुष्टि की है। खबरों की मानें तो यह रिजल्ट २८ फरवरी से पहले कभी भी जारी किया जा सकता है। इस के साथ ही आरआरबी की ओर से आरआरबी एएलपी और टेक्नीशियन परीक्षा २०१८ का परिणाम भी मार्च के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में देशभर से करीब एक करोड़ १५ लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
आपको बता दें कि इससे पहले २४ फरवरी को आरआरबी की रिजनल वेबसाइट्स में रेलवे में १३०००० पदों पर भर्ती का नोटिफकेशन जारी किया जा चुका है। इस भर्ती ३० हजार पैरा मेडिकल स्टाफ और १००००० लिपिक वर्गीय स्टाफ की भर्ती की जानी है। आरआरबी की इस नई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ४ मार्च २०१९ से शुरू होंगे।
-और ये भी पढ़े : RRB Group D: आरआरबी का ऐलान ४ मार्च को जारी हो सकता है रिजल्ट
ऐसे देखें सकेंगे आरआरबी ग्रुप डी का रिज़ल्ट :
रिज़ल्ट अपने रीजन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
वेबसाइट लॉग इन होने के बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करें।
आरआरबी ग्रुप डी का रिज़ल्ट चेक करें।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!