RRB Group D: आरआरबी का ऐलान ४ मार्च को जारी हो सकता है रिजल्ट

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 10:37 AM IST

सुर्खियां

RRB Group D: आरआरबी का ऐलान ४ मार्च को जारी हो सकता है रिजल्ट

आरआरबी ग्रुप डी का परिणाम ४ मार्च तक जारी किया जा सकता है। इसकी जानकारी आरआरबी ने नोटिफिकेशन के माध्य से दी है। आपको बता दें कि रेलवे ग्रुप डी के रिजल्ट का इंतजार करीब १ करोड़ ८९ लाख परीक्षार्थी कर रहे हैं।
Mar 2, 2019, 2:25 pm ISTNationAazad Staff
RRB
  RRB

आरआरबी ग्रुप डी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी  खबर है। आरआरबी  ग्रुप डी का रिजल्ट ४ मार्च को जारी कर सकता है।इसकी घोषणा आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर की गई है। ६२,९०७ वैकेंसी के लिए लगभग १ करोड़ कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी। आरआरबी के नोटिफिकेशन के मुताबिक हर राउंड में वैकेंसी के मुकाबले दोगुने कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाएगा।  

फिजिकल, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए लगभग एक लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स क्वालीफाई कर सकते हैं। बता दें कि पिछले साल फरवरी-मार्च माह के दौरान ही रेलवे ने ग्रुप डी के ६३००० पदों पर भर्तियां निकाली थी। इन पदों पर सीबीटी भर्ती परीक्षा १७  सितंबर से १७ दिसंबर तक चली थी।

-

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

    •    परीक्षा का परिणाम RRB वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in  सहित सभी रीजनल आरआरबी वेबसाइटों पर जारी किए जाएंगे। 

 •    उम्मीदवार अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करने के बाद रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

•    वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाने के बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

•    नया पेज ओपन होने पर उम्‍मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए वेबसाइट पर लॉग इन कर सकता है।

•    लॉग इन करने के बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!