Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:20 PM IST
राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से भले ही इस्तीफा दे दिया हो लेकिन अब उनके लिए एक और मुसीबत खड़ी हो गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मानहानि केस में उनकी आज मुंबई के शिवड़ी कोर्ट में पेशी होनी है। जिसके लिए वो दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।
बता दें कि यह मामला राहुल द्वारा पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को भाजपा-आरएसएस विचारधारा से कथित रूप से जोड़ने से संबंधित है। मझगांव मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने फरवरी में वकील एवं आरएसएस कार्यकर्ता ध्रुतीमान जोशी की निजी शिकायत के संबंध में गांधी और माकपा नेता सीताराम येचुरी को समन जारी किया था। जोशी ने २०१७ में राहुल गांधी, तत्कालीन कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, माकपा और इसके महासचिव सीताराम येचुरी के खिलाफ शिकायत दायर की थी।
-गौरतलब है कि पत्रकार गौरी लंकेश की सितंबर २०१७ में बेंगलुरू में उनके घर के बाहर कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी मौत के २४ घंटे के भीतर जोशी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि राहुल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा, आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ बोलने वाले व्यक्ति पर दबाव बनाया जाता है, पीटा जीता है, हमला किया जाता है और यहां तक कि मार दिया जाता है। इसी सिलसिले में अदालत ने राहुल और येचुरी के खिलाफ समन जारी किया था जबकि सोनिया गांधी तथा माकपा के खिलाफ शिकायत खारिज की थी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!