Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 08:15 AM IST
कांग्रेस की पूर्वी उत्तरप्रदेश की माहासचिव प्रियंका गांधी आज से लोकसभा चुनाव २०१९ के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रही है। अपने प्रचार का आगाज प्रियंका प्रयागराज से कर रही हैं. यहां से गंगा में बोट यात्रा करते हुए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगी. प्रियंका की यह बोट यात्रा करीब १४० किलोमीटर की होगी।
प्रियंका इस यात्रा की शुरुआत प्रयागराज के मनइया घाट से करेंगी। इस यात्रा के दौरान वह कई मंदिरों के भी दर्शन करेंगी। प्रयागराज में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम का पहला पड़ाव दुमदुमा घाट होगा। जबकि दूसरा पड़ाव सिरसा घाट होगा, जहां प्रियंका गांधी पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों से मुलाकात करेंगी। वहीं ये भी खबर है की प्रियंका गांधी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के करीब १५ छात्रों के साथ युवाओं के मसलों और देश के हालात पर भी चर्चा करेंगी।
-इस यात्रा का समापन २० मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होगा। प्रियंका की यह यात्रा अस्सी घाट पहुंचेगी। इस दौरान प्रियंका वाराणसी के निकट दमदमा में एक स्वागत कार्यक्रम में भी हस्सा लेंगी। बता दें कि ढाई साल के अंदर प्रियंका का प्रयागराज का यह दूसरा दौरा है। इसके पहले वह २१ नवंबर २१०६ को प्रयागराज आ चुकी हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!