Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 01:01 PM IST
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर रहेंगी। महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी का लखनऊ का यह पहला दौरा है। प्रियंका गांधी लखनऊ में लोकसभा चुनाव २०१९ अभियान का शंखनाद करेंगी। यहां पर प्रियंका गांधी १२ किलो मीटिर लंबा रोड शो करेंगी। लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा के स्वागत में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर पर लिखा है आ गई बदलाव की आंधी, राहुल संग प्रियंका गांधी..
राहुल-प्रियंका के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस रोड़ शो में शामिल होंगे। सूत्रों की माने तो एयरपोर्ट से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक पूरे रास्ते में करीब तीन दर्जन जगहों पर उनका स्वागत होगा। इसी दौरान उनका लालबाग चौराहे पर संबोधन भी होगा। वहीं लखनऊ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने रविवार को यहां दावा किया कि प्रियंका गांधी का स्वागत ऐतिहासिक होगा।
-बता दें कांग्रेस पार्टी ने पिछले महीने ही प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाया गया था। प्रियंका अगले ४ दिनों तक उत्तर प्रदेश में रहेंगी। जहां वह न सिर्फ चुनावी अभियान करेंगी बल्कि बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं का मिजाज भी समझेंगी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!