Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 12:56 PM IST
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद प्रदेश में कई स्तानों पर विरोध प्रदेशन किया गया। पुलिस ने इस विरोध प्रदर्शन के खिलाफ समाजवादी पार्टी (SP) के २९६ कार्यकर्ताओं पर ममाला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के दो सांसदों सहित ४६ लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
बता दें कि मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इलाहाबाद (प्रयागराज) यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अखिलेश यादव को लखनऊ एयपोर्ट पर ही उन्हें रोक लिया गया। इस दौरान अखिलेश और पुलिस, प्रशासन के बीच नोक-झोंक भी हो गई।
-जिसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शूरू कर दिया। कई जगहों पर सीएम योगी आदित्यनाथ के पूतले का दहन किया गया। पुलिस ने काफी देर तक उन्हें समझाने की कोशिश की।
समझाने-बुझाने के बावजूद न मानने पर पुलिस ने उन पर ऐक्शन लिया। इस घटना में एसपी सांसद धर्मेंद्र यादव को भी चोट आई है। अखिलेश यादव के रोके जाने पर कई राजनीति पार्टियों के नेताओं ने योगी सरकार की निंदा की।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!