Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 03:12 PM IST
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा सांसदों से दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की १५०वीं जयंती से ३१ अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के बीच अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में १५० किलोमीटर की पदयात्रा करने व गांधी जी के विचारों, शिक्षाओं का प्रचार एवं वृक्षारोपण करने का निर्देश दिया है। बता दें कि इस पद यात्रा में भाजपा के विधायक और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
इसकी जानकारी संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा साझा की गई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को भाजपा संसदीय पार्टी की बैठक में पार्टी सांसदों को संबोधित करते हुए लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा सदस्यों से भी भाजपा संगठन की ओर से आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने को कहा है।
-इन यात्राओं का मकसद गांवों का उन्नयन और शून्य बजट कृषि को प्रोत्साहित करते हुए गांव को आत्मनिर्भर बनाना है।’ संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गांधी जयंती से पटेल जयंती (२ अक्टूबर से ३१ अक्टूबर) तक सभी सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में १५० किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। इसके लिए अलग-अलग समूह बनेंगे और सांसद एक दिन एक समूह के साथ पदयात्रा करेंगे। इसमें भाजपा विधायक, कार्यकर्ता सभी शामिल होंगे। इस पदयात्रों को कामयाब बनाने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में १५-२० टीमों का गठन किया जाएगा।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!