Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 11:57 PM IST
लोकसभा चुनाव के छठे चरण से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर से कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक में मीडिया से बातचीत के दौरान इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) प्रमुख सैम पित्रोदा के १९८४ दंगों पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि तीन शब्द कांग्रेस के चरित्र को दर्शाते हैं।
पीएम मोदी ने कहा, 'देश पर सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली कांग्रेस कितनी असंवेदनशील रही है, उसका प्रतीक है कल बोले गए तीन शब्द, ये (शब्द) ऐसे नहीं निकले हैं। ये शब्द कांग्रेस का चरित्र हैं, कांग्रेस की मानसिकता हैं, कांग्रेस के इरादे हैं। वे तीन शब्द कौन से हैं, 'हुआ तो हुआ।' आप सोचेंगे कि मोदीजी क्या बोल रहे हैं, मैं विस्तार में बताता हूं। कांग्रेस का अहंकार, कांग्रेस को चलाने वालों का अहंकार इन्हीं तीन शब्दों में हम भलीभांति समझ सकते हैं...हुआ तो हुआ।'
-गौरतलब है कि गुरुवार को पित्रोदा ने गुरुवार को सिख दंगे से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए एक विवादित बयान दिया। पित्रोदा ने कहा- अब क्या है ८४ का? आपने क्या किया पांच साल में उसकी बात करिए। ८४ में जो हुआ वो हुआ, आपने क्या किया। पित्रोदा के इसी बयान को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश के साथ जो अन्याय किया, हम उसे निरंतर कम करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे संतोष है कि तीन दशक बाद पहली बार १९८४ के सिख दंगों के गुनहगारों के गिरेबान तक कानून पहुंचा है। पहली बार वो सलाखों के पीछे पहुंचे हैं, फांसी के फंदे तक पहुंचे हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!