Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 09:25 PM IST
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहली बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तरफ से मुख्यमंत्री के तौर पर पेमा खांडू आज शपथ लेंगे। अरुणाचल में भाजपा को जीत दिलाने में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले पेमा खांडू राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा, पेमा खांडू को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। पेमा खांडू के अलावा कई मंत्रियों को भी राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि अरुणाचल में भाजपा को ५०.९४ फीसदी वोट मिले जबकि कांग्रेस को १७.१४ फीसदी वोट मिला। भाजपा ने राज्य की दोनों लोकसभा सीटों पर भारी मतों से जीत दर्ज की थी।
-बता दें कि लोकसभा चुनाव के साथ ही हुए विधानसभा चुनाव में पूर्वोत्तर के इस राज्य में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की थी। अरुणाचल प्रदेश में 'मिशन ६० प्लस २' (६० विधानसभा और २ लोकसभा) का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा ने विधानसभा की ६० सीटों पर हुए चुनाव में बहुमत हासिल करते हुए ४१ सीटों पर जीत दर्ज की है।
वहीं कांग्रेस को सिर्फ ४ सीटों से संतोष करना पड़ा। एनडीए की सहयोगी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने भी इस राज्य में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ७ सीटों पर कब्जा जमाया है। भाजपा ने राज्य की दोनों लोकसभा सीटों पर भी भारी मतों से जीत दर्ज की है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!