दुनिया के ५०० अमीरों में १९ भारतीय, मुकेश अंबानी १२वें नंबर पर

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 11:47 AM IST

सुर्खियां

दुनिया के ५०० अमीरों में १९ भारतीय, मुकेश अंबानी १२वें नंबर पर

अंबानी पिछले साल जैक मा को पीछे छोड़ एशिया के सबसे बड़े अमीर बने, जैक मा अब १९वें नंबर पर।
Feb 23, 2019, 10:59 am ISTNationAazad Staff
Mukesh Ambani
  Mukesh Ambani

दुनिया के ५०० बड़े अमीरों में कुल १९  भारतीय शामिल हैं। लेकिन टॉप-१० में कोई भी जगह नहीं बना सका। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी १२वें नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ ४८ अरब डॉलर यानी की (३.४० लाख करोड़ रुपए) है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स दुनिया के ५०० अमीरों की रैंकिंग बताता है, जो हर रोज अमेरिकी शेयर बाजार बंद होने के बाद नेटवर्थ के आधार पर तय होती है। गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के प्रेसिडेंट सर्गे ब्रिन की नेटवर्थ ५२.३ अरब डॉलर (३.७७ लाख करोड़ रुपए) है। बिलेनियर इंडेक्स में वो १०वें नंबर पर हैं। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में ३७,००० करोड़ रुपए का इजाफा होने पर वो ब्रिन के बराबर पहुंच जाएंगे।

-

जुलाई २०१८ में मुकेश अंबानी एशिया के सबसे बड़े अमीर बन गए थे। उन्होंने चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के फाउंडर और चेयरमैन जैक मा को पीछे छोड़ दिया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज लगातार ३ तिमाही से रिकॉर्ड प्रदर्शन कर रही है। २०१८ की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को १०,००० करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा हुआ। इतना तिमाही मुनाफा कमाने वाली वो देश की पहली निजी कंपनी है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!