Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 08:03 PM IST
गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार देश की बागडोर संभाल ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री मोदी और उनके साथ ५७ मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। पीएम मोदी की कैबिनेट में कुल २५ मंत्री हैं। स्वतंत्र प्रभार वाले ९ मंत्रियों में ८ चेहरे पुराने हैं। वहीं राज्य मंत्रियों में सबसे ज्यादा नए चेहरे हैं। २४ राज्यमंत्रियों में १३ को पहली बार मंत्रिमंडल में जगह मिली हैं।
मोदी के नए मंत्रिमंडल के २४ कैबिनेट मंत्रियों में भाजपा के २० और एनडीए के घटक शिवसेना, एलजेपी एवं शिरोमणि अकाली दल के एक एक सदस्य को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। उत्तर प्रदेश एवं बिहार की पार्टी इकाइयों के प्रमुख क्रमश: महेंद्र नाथ पांडेय एवं नित्यानंद राय को भी स्थान दिया गया है। वहीं मोदी की कैबिनेट में मुख्तार अब्बास नकवी एकमात्र मुस्लिम चेहरा हैं।
-इन्होंने पहली बार ली मंत्री पद की शपथ
कैबिनेट मंत्री
१. अमित शाह
२. एस जयशंकर
३. रमेश पोखरियाल निशंक
४. अर्जुन मुंडा
५. प्रह्लाद जोशी
६. अरविंद सावंत
राज्य मंत्री
१. प्रह्वाद सिंह पटेल
२. जी किशन रेड्डी
३. अनुराग ठाकुर
४. संजय शामराव डोत्ररे
५. देवश्री चौधरी
६. कैलाश चौधरी
७. प्रताप चंद्र सारंगी
८. रमेश्वर तेली
९. नित्यानंद राय
१०रतन लाल कटारिय
११. वी मुरलीधरन
१२. रेणुका सिंह सरुता
१३. सोम प्रकाश
१४. अंगडी सुरेश चन्नाबासप्पा
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!