Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 12:02 AM IST
लोकसभा चुनाव के बीच एक बार फिर से कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पीए मोदी को लेकर गलत बयान बाजी की है। नवजोत सिंह सिंद्धू ने पीएम मोदी की तुलना एक नई दुल्हन से की है। दरसल इंदौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिद्धू ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, "मोदी जी उस दुल्हन की तरह हैं जो रोटी कम बेलती है और चूडि़यां ज्यादा खनकाती है। ताकि मोहल्ले वालों को ये पता चले कि वो काम कर रही है। बस यही मोदी सरकार में हो रहा है।”
इसके साथ ही सिद्धू ने पीएम मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा, 'मोदी केवल झूठ बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री और उनका पूरा कुनबा झूठा है।' प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सिद्धू ने कहा कि मैंने मोदी को लायर-इन-चीफ, डिवाइडर-इन-चीफ और अंबानी-अदानी का बिजनेस मैनेजर कहा है।
-सिद्धू ने आगे कहा कि 'मैंने हीरो नम्बर वन, कुली नम्बर वन और बीवी नम्बर वन जैसी फिल्में देखी थीं। लेकिन इन दिनों मोदी की नई फिल्म आ रही है- फेंकू नम्बर वन।’ इसके साथ ही उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि, 'ना राम मिला, ना रोजगार मिला, हर गली में मोबाइल चलाता हुआ एक बेरोजगार मिला।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!